कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा खाद वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशानुसार, आज करैरा में तहसीलदार ललित शर्मा द्वारा डबल लॉक गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसानों को खाद के लिए किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को 'e-token' के माध्यम से खाद बुक करना है, ताकि उन्हें कतारों में खड़ा न होना पड़े और उनका समय बच सके।
प्रशासन की पूरी कोशिश है कि किसान बिना किसी तनाव के खाद प्राप्त करें। साथ ही, खाद की कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है, यदि कोई भी अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करता है, तो किसान तुरंत इसकी सूचना दें। अनियमितता मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri
26 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026