पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना-अजयगढ़ घाटी मार्ग से वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार और उनके आतंक को बयां करता एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में एक तेंदुए को सड़क के बिल्कुल किनारे एक बछड़े का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। घने जंगलों के बीच से गुजरने वाले इस पहाड़ी रास्ते पर यह खौफनाक नजारा उस समय कैमरे में कैद हुआ, जब वहां से एक कार गुजर रही थी। सड़क किनारे चल रहे इस खूनी संघर्ष को देखकर कार चालक और उसमें सवार यात्री सहम गए।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #MadhyaPradesh
Dehradun, Dehradun | Aug 24, 2026