144 करोड़ की यमुना योजना फिर सवालों में, पाइप फटा तो सड़क में धंसा हिस्सा
मसूरी-कैंपटी रोड स्थित सैंजी गांव के पास शुक्रवार को मुख्य पाइप लाइन का जोड़ खुलने से पाइप फट गया। तेज दबाव के साथ हजारों लीटर पानी सड़क पर बह निकला, जिससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
पानी की तेज धार को कई पर्यटकों ने झरना समझकर वीडियो और सेल्फी भी ली। वहीं स्थानीय लोगों ने करोड़ों की योजना की गुणवत्ता और पाइपलाइन की मजबूती पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
जल निगम के सहायक अभियंता बी. निराला के मुताबिक पाइप का जोड़ खुलने से लीकेज हुआ। पंपिंग बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और मौसम अनुकूल रहने पर शनिवार सुबह तक जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
#Mussoorie #YamunaPeyjalYojana #Uttarakhand #MussoorieNews #WaterLeakage UttarakhandNews Dehradun BreakingNews UdayUttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Aug 7, 2026