प्रधानाध्यापक पर छात्राओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी, स्कूल में जुटी लोगों की भीड़।
नवादा जिले के एक स्कूल में छात्राओं का हंगामा । स्कूल के प्रिंसिपल महेश प्रसाद यादव पर बच्चियों ने लगाया छेड़खानी का आरोप । बैड टच का भी लगाया आरोप। बच्चियों ने आज एकजुट होकर किया विरोध। वहीं मौके पर पहुँचे भारी संख्या में ग्रामीण । प्रिंसिपल को एक कमरे में बनाया बंधक । आनन फानन में स्कूल पहुँची डायल 112 की पुलिस एवं नगर थाना की टीम । बता दें कि यह पूरा मामला नवादा सदर प्रखंड के आनंदपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।
Nawada, Nawada | Sep 18, 2026