महेशपुर: पाकुड़ वार्ड 5 में 5.88 लाख की लागत से बनेगी नई पीसीसी सड़क, शिलान्यास हुआ
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में 5.88 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण शुरू होगा। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने मंगलवार को सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। सड़क का निर्माण रामबिलास जी के घर से लेकर धर्मेंद्र कुमार ओझा के घर तक होगा। स्थानीय लोगों को जर्जर सड़क की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।