🚩 औरैया | देवकली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 🙏🔱
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर औरैया के देवकली मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर एसपी अभिषेक भारती ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने तथा महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद एसपी अभिषेक भारती ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 🕉️🔱
हर हर महादेव! 🚩
#औरैया #देवकलीमंदिर #सावन #नागपंचमी #हरहरमहादेव