बांदा: गुगौली गांव में शराब न देने पर नाराज युवक ने दूसरे युवक को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Apr 4, 2026 बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगौली गांव मे शराब न देने पर नाराज एक युवक ने दूसरे युवक को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक के परिजनों नें संबंधित पुलिस को सूचना दी है। पुलिस और परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगौली गांव का निवासी है।