बांदा में कांग्रेस का कैंडल मार्च, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
बांदा, उत्तर प्रदेश | 25 जुलाई 2026
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी, बांदा द्वारा छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला (स्टेशन रोड) से शुरू होकर महेश्वरी देवी मंदिर चौक होते हुए नगरपालिका परिषद, बांदा तक पहुंचा। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया।
कैंडल मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत में राजेश दीक्षित ने कहा कि यह देश के छात्रों की जीत है और छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा केवल पहला कदम है और अब छात्रों पर कथित बर्बरता करने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के छात्रों से माफी की मांग भी पूरी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस न्याय, जवाबदेही तथा छात्रों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव, डॉ. संजय द्विवेदी, मोहम्मद इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, जितेंद्र गौरव, अमित तिवारी, हेमंत कुमार वर्मा, सीमा बाबी, रेनू शर्मा, संतोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Banda #Congress #CandleMarch #Students #UttarPradesh
Banda, Banda | Jul 26, 2026