देहरादून: कांग्रेस महिला अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने बीजेपी और निर्वाचन आयोग पर लगाया वोट चोरी का आरोप
कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया साथ ही निर्वाचन आयोग पर भी सवाल खड़े किए और इसमें निर्वाचन आयोग की मिली भगत का आरोप राहुल गांधी ने लगाया। इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। और अब कांग्रेस देश के विभिन्न राज्यों में इसको लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी में है।