देहरादून: मसूरी में भारी बारिश से दुकान ढही, होटल को भी उत्पन्न हुआ खतरा
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी में मंगलवार सुबह भारी बारिश ने तबाही मचा दी। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 12 में होटल वाइल्ड फ्लावर के पास दलबीर सिंह गुसाईं की वर्षों पुरानी दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दुकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई, जबकि बगल में स्थित होटल को भी नुकसान पहुंचा है।