देहरादून: पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली बढ़त, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विजेताओं को दी बधाई
पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद सुखद और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में भाजपा के घोषित जिला पंचायत प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित हुए हैं। स्थानीय जनता का भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर अटूट विश्वास माना जा रहा है।