देहरादून: मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी की जारी, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 8 जिलों — हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर में आज भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कई जिलों में छुट्टी घोषित की है।