देहरादून: धराली आपदा में कर्नल अजय कोठियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई, सीएम धामी ने किया प्रतिनिधि नियुक्त
उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए कर्नल अजय कोठियाल को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कर्नल अजय को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।