सदर: तीन महीने से जलभराव के कारण लोग लकड़ी के पुल से आवागमन करने को मजबूर
वाराणसी। चितईपुर क्षेत्र के कंदवा स्थित नीलकंठ नगर कॉलोनी में करीब तीन महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। लोगों ने स्वयं लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आने-जाने का रास्ता बनाया है।