अशोक नगर: तुलसी सरोवर के पास मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, सीएमएचओ ऑफिस के बीच हुई वारदात
अशोकनगर के तुलसी सरोवर स्थित रेस्ट हाउस और सीएमएचओ ऑफिस के बीच एक नवजात शिशु का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे राहगीरों की नजर नवजात के शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास का निरीक्षण किया