बीसलपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
बीसलपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ सोमवार को नगर में जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया बाद में रामलीला मेला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर तीखे प्रहार किये गये।