कासगंज: नगला थाना स्थित आश्रम पर कब्जे का आरोप, साधु ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
संत महेश दास ब्रह्मचारी ने पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र देकर अपने आश्रम पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि थाना कासगंज क्षेत्र स्थित उनके आश्रम पर बाबा अनोखे दास उर्फ अनोखे लाल ने कब्जा कर रखा है और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आश्रम पर कब्जा दिलाए जाने की माँग की है।