पाकुड़: झारखंड विधानसभा के सभापति ने पाकुड़ में विकास योजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया
Pakaur, Pakur | Dec 22, 2025 झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में पाकुड़ परिसदन में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार चार बजे सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के सरकारी भवनों व आवासों की स्थिति, मरम्मति–नवनिर्माण, अग्नि सुरक्षा, पेयजल, सौर ऊर्जा व स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा की गई। सभापति ने योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी पर जोर दिया ।