वाराणसी में सियासी पोस्टर वायरल, सपा कार्यकर्ता ने सुदामा बनाकर लगाया पोस्टर, अखिलेश को बताया कृष्ण
उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों तल्ख बयानों, तीखे तंज और पोस्टरों की सियासी तलवारबाजी से सराबोर है। समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने माहौल को गरमा दिया है। इस बार सियासत का रणक्षेत्र बन गए हैं गौशाला, गंगा और सनातन संस्कृति। सपा सुप्रीमो अखिलेश