चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पंखा सर्किल के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र सहित दो जने घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छात्र पेपर देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही एक विवाहिता से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।