हुज़ूर: नियुक्ति की मांग को लेकर DPI कार्यालय के बाहर संगीत और नृत्य शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- “अब पढ़ाई से भरोसा उठ गया”
Huzur, Bhopal | Jun 1, 2026 भोपाल में चयनित संगीत और नृत्य शिक्षकों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। लोक शिक्षण संचालनालय यानी DPI कार्यालय के बाहर करीब 1100 चयनित शिक्षकों ने धरना देकर जल्द नियुक्ति की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई है|