*संभागायुक्त ने झगरहा में ग्रामीणजनों से किया संवाद*
______
कमिश्नर सागर संभाग दिलीप कुमार ने शुक्रवार को प्रथम पन्ना प्रवास के दौरान अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत मझगांय के झगरहा टोला का भ्रमण किया। यहां ग्रामीणजनों से संवाद कर खेती एवं रोजगार संबंधी कार्यों पर चर्चा की। स्वरोजगार के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने मझगांय बांध परियोजना के मुआवजा एवं पुनर्वास पैकेज राशि वितरण की जानकारी लेकर गांव में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान विद्युत, पेयजल के लिए हैंडपंप और आवागमन की बेहतर सुविधाओं के संबंध में निर्देशित किया। ग्रामवासियों को 2-3 दिवस में प्राप्त होने वाली साढ़े सात लाख रुपए की अतिरिक्त राशि के उचित उपयोग सहित स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र विकसित करने के लिए भी कहा। साथ ही आदिवासी बाहुल्य गांव में मत्स्य पालन गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोसायटी गठन और पंजीयन के भी लिए निर्देशित किया। विकास की व्यापक संभावना पर भी आवश्यक चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित एसडीएम आलोक मार्को, तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Sep 18, 2026