खुरई: बायपास रोड पर टहलते युवक को कार ने कुचला, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
Khurai, Sagar | Nov 23, 2024 शहरी थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर सतनाई चौराहे पर टहलने निकले 19 वर्षीय गौरव पटेल को 8 नवंबर की सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तलाश कर कार क्रमांक mp 37 C 0970 के चालक पर शनिवार की शाम 6 बजे गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।