खुरई: नवनियुक्त ग्रामीण थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने ग्रहण किया अपना पदभार, कहा- अपराधों पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता
Khurai, Sagar | Nov 22, 2024 गुरुवार की रात लगभग 10 बजे देहात थाना के नए प्रभारी के रूप में टी आई संतोष सिंह दांगी ने प्रभार लिया। उन्हें पूर्व थाना प्रभारी धनेन्द्र सिंह यादव ने दिया प्रभार। इससे पहले संतोष सिंह खुरई अनुविभाग के मालथोन थाना और बरोदियाकला चौकी प्रभारी रह चुके हैं। प्रभार लेने के बाद उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।