खुरई: भाड़े के शिक्षक मामले में FIR के विरोध में खुरई के जनशिक्षक के समर्थन में शिक्षकों ने SDM को ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Nov 20, 2024 भाड़े के शिक्षक मामले में सागर कलेक्टर ने जिले के कई शिक्षकों और जनशिक्षको को निलंबित कर FIR के आदेश दिए हैं जिसमें खुरई के जनशिक्षक भोलाराम पर भी कार्यवाही की गई,भोलाराम के पक्ष में बुधवार दोपहर 2 बजे शिक्षक संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापन,दूसरे पक्ष को सुने बगैर कार्यवाही को गलत बताया है,लंबे समय से स्कूल नहीं जाने वाले और भी शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग की है