खुरई: भाड़े के शिक्षक मामले में शहरी थाने में मामला दर्ज, जन शिक्षक भोलाराम और कजरई गांव के शिक्षक अवतार सिंह पर आरोप
Khurai, Sagar | Nov 21, 2024 भाड़े के शिक्षक मामले में कलेक्टर के आदेश पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने शहरी थाने में बुधवार की रात लगभग 11 बजे मामला दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने जन शिक्षक भोलाराम और कजरई गांव में पदस्थ शिक्षक अवतार सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक अवतार सिंह पर किसी और को पैसे देकर पढ़ाई कराने तो भोलाराम पर मॉनिटरिंग नहीं करने का आरोप है।