पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा, बिजली बिल न जमा करने या अवैध कनेक्शन वाले लोगों में नाराजगी है
स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने पर बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो बिजली बिल जमा नहीं करते या जिनका इलीगल कनेक्शन है या फिर बिजली का गलत खपत करते हैं ऐसे लोगों में हीं नाराजगी है।