पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, अगर आप किसी को गाली देंगे तो वह आपको संस्कृत का दोहा नहीं सुनाएगा
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बीच जातीय जंग छिड़ी हुई है। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जीतन राम मांझी का समर्थन किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप किसी को गाली देंगे तो सामने वाला आपको संस्कृत का दोहा नहीं सुनाएगा।