पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, स्मार्ट मीटर लगना बंद नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा
बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर नजर आ रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब तक बिहार में स्मार्ट मीटर लगना बंद नहीं होगा तब तक चरणबद्ध तरीके से हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि 30 सितंबर को स्मार्ट मीटर के सभी खामियों को उजागर किया जाएगा।