गुलाना: गुलाना में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
गुलाना में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम नेहा गंगारे और तहसीलदार रितेश जोशी ने ध्वजारोहण किया। सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य गोपाल कृष्ण शर्मा ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्षेत्रभर में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।