कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री दबंगों ने ढहाई, मामला दर्ज
बाघराय थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री को दबंगो ने शुक्रवार को ढहा दिया। मामले स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर सर्वेश शुक्ला समेत 4 अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजय राय ने रविवार को शाम 4 बजे बताया की मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही जारी है।