कुंडा: अवतारपुर मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 20 लोगों में से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम
अवतारपुर मोड़ के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 20 लोगो मे से शनिवार शाम 5 बजे राजेश बाल्मीकि निवासी अनखोरिया कुंडा की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बता दे कि हादसे में 20 लोगों के घायल होने के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया था।