बैरसिया: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली
Berasia, Bhopal | May 21, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षात्मक बैठक ली। गुरुवार शाम करीब 7 बजे इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर सिंहस्थ-2028 से संबंधित सड़कों के निर्माण कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बड़े नगरों में निर्मित किए जा रहे रिंग रोड्स के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।