गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी ने जादोपुर के विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालक के साथ बैठक किया है। वहीं नाबालिक लड़कियों से डांस कराने को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी जादोपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार की शाम 4:00 बजे दी है।