भभुआ: भभुआ थाना के पास एसडीपीओ के नेतृत्व में बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो व ई-रिक्शा पर चलाया गया जांच अभियान
Bhabua, Kaimur | Nov 24, 2025 भभुआ थाना के पास एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में बिना नंबर प्लेट ऑटो व ई रिक्शा पर जांच अभियान चलाया गया है। आज सोमवार को 5 बजे उन्होंने बताया कि शहर में काफी संख्या में ऑटो ई रिक्शा हो गए हैं। जो बिना नंबर प्लेट के भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 30 से अधिक ऑटो व ई रिक्शा को पकड़कर थाना में लगाया गया है। अभी लगातार वाहन जांच अभियान जारी है।