भभुआ: भभुआ थाना परिसर में एसडीपीओ के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई
Bhabua, Kaimur | Nov 24, 2025 सोमवार को भभुआ थाना परिसर में 4 बजे एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी रविरंजन एसडीएम अमित कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि शहर के भीतर अनियंत्रित रूप से प्रवेश कर रहे ऑटो व ई रिक्शा को नियंत्रित करने के लिए नए रूट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।