भभुआ: भभुआ समाहरणालय के पार्किंग से चोरों ने दो मोटरसाइकिल चोरी की, थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Nov 24, 2025 भभुआ समाहरणालय के पार्किंग से चोरों ने दो मोटरसाइकिल को चोरी किया है। जिसका भभुआ थाना में आवेदन दिया गया है। सोमवार को थाना पर 11:30 बजे आवेदन देने गया पीड़ित प्रतीक कुमार ने बताया कि अपने उज्जवल कमेटी के नोडल पदाधिकारी के साथ डीएम साहब की मीटिंग में गया था उसका बाइक एवं दूसरी तरफ चांद थाना क्षेत्र के लोहदन गांव निवासी अभिमन्यु गोंड का बाइक चोरी हो गया है।