निघासन: सिंगाही थाने में विधवा महिला ने एक बार फिर लगाई गुहार, रिश्तेदार पर ₹4.08 लाख हड़पने और जान से मारने की मिली धमकी
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के मांझा फार्म गांव की रहने वाली विधवा महिला हरजिंदर कौर ने रिश्तेदार पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, डंडडूरी निवासी कुलविंदर सिंह ने वर्ष 2024 में अपनी बेटी की शादी का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी थी।