बक्सर: नशा मुक्ति अभियान के तहत मॉडल थाना चौक पर ग्रीन गुब्बारा उड़ाने का कार्यक्रम आयोजित
Buxar, Buxar | Jan 4, 2026 बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मॉडल थाना, बक्सर परिसर के समक्ष ग्रीन गुब्बारा उड़ाने का एक विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर थाना प्रभारी बक्सर मनोज कुमार सिंह शामिल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा अपराध, दुर्घटना एवं सामाजिक अव्यवस्था का प्रमुख कारण बनता जा रहा है।