नौगावां सादात: लकड़हैट गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण फुंके, एक मकान हुआ क्षतिग्रस्त
नौगावां सादात तहसील क्षेत्र के ग्राम लकड़हैट में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई घरों में विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक मकान को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि आकाशीय बिजली गिरने से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।