मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टोरी में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इतवारी टोरी निवासी अंकित घोषी पिता राजेंद्र घोषी के घर के सामने पैशन प्रो, भाई नीलेश की पल्सर और एक एक्टिवा खड़ी थीं। अचानक आग लगने से पैशन प्रो और पल्सर को काफी नुकसान पहुंचा।