बलिया कलक्ट्रेट में उस वक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुट गए, जब पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। नागेन्द्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ के नेतृत्व में पहुंचे हजारों छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को सौंपा।
छात्रवृत्ति, फीस में बढ़ोतरी, मोबाइल-टैबलेट, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दे प्रदर्शन के केंद्र में रहे। छात्र नेता अविनाश सिंह ‘नंदन’ ने कहा कि छात्रों को समय से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है और सरकारी नौकरियों में भर्ती नहीं निकलने से युवाओं में चिंता है।
छात्रों ने स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को मोबाइल व टैबलेट देने, छात्रवृत्ति दोगुनी करने, किसानों का कर्ज माफ करने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद छात्रों ने साफ चेतावनी दी कि अगर 8 अक्टूबर तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो 9 अक्टूबर को बलिया बंद के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा।
#Balliakhabar #balliaprotest #StudentProtests #studentunion #StudentsVoice #StudentDemand #scholarships #YouthIssues #employment #education #BalliaStudents #studentmovement #balliaband #BreakingNews #latestnewschotalaluyadav