भीलवाड़ा: शाहपुरा में भाई के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर में घुसकर युवक से लोहे की सरियों से की मारपीट
शाहपुरा में एक भाई को अपने ही भाई को झगड़े में बचाना भारी पड़ गया,गुस्से में आवेशित दूसरे पक्ष ने जबरन घर ने घुसकर युवक से मारपीट कर लोहे के सरियों से हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।