भीलवाड़ा: अजमेरा हॉस्पिटल के सामने वेल्डिंग के दौरान बिल्डिंग से गिरी चिंगारी, बाड़े में आग लगी, घास व लकड़ियां जलीं
वेल्डिंग करने के दौरान एक बिल्डिंग से बाड़े में गिरी चिंगारी ने आग का रुप ले लिया। इसके चलते बाड़े में रखे घास और लकडिय़ां जल गई। घटना से क्षेत्रीय बाशिंदों में अफरा-तफरी मच गई। घटना, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अजमेर रोड़ पर पुराने अजमेरा हॉस्पिटल के सामने वाली गली में हुई।