शिवपुरी नगर: जनसुनवाई में 400 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान
शिवपुरी जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज मंगलवार सुबह 11बजे से 400 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन दिए। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। ग्राम सुनाज की रहने वाली विनीता आदिवासी ने पोषण आहार की राशि नहीं मिलने की शिकायत की।