बिलारी: शाहबाद रोड पर कार सवार युवकों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक हुआ घायल
नगर के शाहबाद रोड पर फायरिंग से खलबली मचा गई। कार पर सवार युवकों पर फायरिंग की गई। मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए अंधाधुद फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली बाएं हाथ की हड्डी को तोड़कर घुस गई। घटना के बाद शोर मचा तो आरोपी युवक कार से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।