बिलारी: एसएसपी के आदेश पर बिलारी पुलिस ने आगामी त्यौहारों को लेकर क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी बिलारी द्वारा थाना पर उपस्थित पुलिसबल को ब्रीफ किया गया तत्पश्चात पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था व जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना बिलारी क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्च किया गया।