कानपुर: केशवपुरम में कार और बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट, मौक़े पर पहुँची पुलिस
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुरम में बरगद चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।