कानपुर: पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर व्यक्ति ने सपा नेता पर लगाया धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
नर्वल के रहने वाले युवक ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित जगदीश सिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने उसकी जमीन का सौदा पौने दो करोड़ रूपये में किया और धोखाधड़ी कर उसकी जमीन हड़प ली। पुलिस आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।