कानपुर: काकादेव थाने में सपा और भाजपा नेताओं के बीच हुई झड़प, वीडियो हुआ वायरल
काकादेव थाने में पैरवी करने पहुंचे सपा नेताओं और भाजपा नेताओं के बीच झड़प हो गई।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी, की शौचालय बनवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जा रही थी। सपा नेताओं ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई है। जांच की जा रही है।